PM Suraj Portal इसका पूरा नाम प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण है। यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस पोर्टल को 13 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। इस लेख में हम PM Suraj Portal Registration के बारे में जानेंगे।
PM Suraj Portal क्या है?
यह केंद्र सरकार का शुरू किया गया एक वेब पोर्टल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में लॉन्च किया था। इस पोर्टल के ज़रिए समाज के कमज़ोर तबके को अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन दिया जाता है। SC/ST/OBC और सफ़ाई कर्मचारी जो बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी की वजह से बिज़नेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं, वे इस पोर्टल के ज़रिए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस पोर्टल पर 15 लाख तक का लोन आसानी से मिल जाता है।
Overview of PM Suraj Portal
| Descriptions | Details |
| Portal name | PM Suraj Portal |
| Launched Department | Ministry of Social Justice and Empowerment |
| Launched year | 2024 |
| Benefits | Loans are available at low interest rates |
| Beneficiary Community | SC, ST, OBC and Safai Karamchari community |
| Official website | pmsuraj.dosje.gov.in |
PM Suraj Portal Registration के फायदे
- इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद लाभार्थी लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
- कम ब्याज दरों पर लोन मिलता है।
- लाभार्थी 15 लाख तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
- योजना का लाभ सीधा लाभार्थी को मिलता है।
Eligibility Criteria for PM Suraj Portal Registration
अगर आप PM Suraj Portal Registration करना चाहते हो तो आपको इसका Eligibility criteria जानना जरुरी है। हमने नीचे इसका Eligibility criteria लिखा है।
- सबसे पहले आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
- SC, ST, OBC और सफाई कर्मी समुदाय के लोग ही लोन के लिए अप्लाई कर सकते है।
- आवेदक के पास अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए स्पष्ट योजना होनी चाहिए।
- लोन के व्यापारिक उद्देश्य के लिए होना चाहिए।
- आवेदक का नाम पहले से किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी लोन लिस्ट में शामिल नहीं होना चाहिए।
Required Documents for PM Suraj Portal Registration
अगर आप Suraj Portal रजिस्ट्रेशन करना चाहते हो तो आपको कुछ दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। हमने इसके कुछ जरुरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे लिखी है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
- बैंक पासबुक
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बिज़नेस से संबंधित दस्तावेज़
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Suraj Portal Registration क्या है?
PM Suraj Portal Registration वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से पात्र लाभार्थी इस पोर्टल पर अपना खाता बनाते हैं और सरकारी योजनाओं के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका उद्देश्य है कि समाज के कमजोर वर्गों को सरकारी योजनाओं तक आसान और पारदर्शी पहुंच मिले।
Registration क्यों जरुरी है?
अगर आप इस पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाना चाहते है, तो आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। यदि आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करते तो आप इस पोर्टल पर किसी भी लोन के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।
PM Suraj Portal Registration Process
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना Registration Process पूरा करें।
- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज में “Corporation Landing” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ड्रॉप-डाउन में “Applicant Login” को चुने।
- इसके बाद अपनी केटेगरी चुने जैसे SC, ST, OBC या सफाई कर्मी।
- अब “Not Yet Sign Up? Please Sign Up” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने “Registration Form” आ जाएगा।
- यहाँ अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP दर्ज करके वेरीफाई करें।
इन सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक Register हो जाओगे।
Login in PM Suraj Portal
अगर आपने पोर्टल पर Registration पूरा कर लिया है और आप पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हो तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज में “Login” बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना यूजरनाम और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब अंत में कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करें।
Apply Loan in PM Suraj Portal
अगर आपने PM Suraj Portal Registration पूरा कर लिया है तो आप इस पोर्टल पर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से लोन के लिए अप्लाई करें।
- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अब यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अब “Apply for Loan” के option पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने “Application Form” आ जाएगा।
- यहाँ आपकी व्यक्तिगत जानकारी और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी मांगी जाएँगी।
- सभी जानकारी सही दर्ज करें।
- अब आपसे कुछ दस्तावेज़ मांगे जाएंगे।
- सभी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- अब अंत में Submit पर क्लिक करें।
PM Suraj Portal Check Status
अगर आपने इस पोर्टल पर लोन के लिए अप्लाई किया है और आप उसका स्टेटस देखना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट में लॉगिन करें।
- अब ‘Track Your Application’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ अपना “Application Number” दर्ज करें।
- अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन का स्टेटस दिख जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. PM Suraj Portal क्या है?
यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन उपलब्ध कराना है।
2. PM Suraj Portal Launch Date क्या है?
इस पोर्टल की Launch Date 13 मार्च 2024 है।
3. PM Suraj Portal Registration कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करके आवेदन सबमिट करें।
4. PM Suraj Portal Official Website कौनसी है?
इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट pmsuraj.dosje.gov.in है।
5. PM Suraj Portal Registration के बाद क्या लाभ मिलता है?
इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद अनेक सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते है।
